विवाद में चाकू से गोद कर भाई को मार डाला

Published at :19 Apr 2016 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
विवाद में चाकू से गोद कर भाई को मार डाला

छपरा (सारण) : रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनिवास गांव में आपसी रंजिश के कारण सहोदर भाई ने अपने ने ही भाई की गोद-गोद कर हत्या कर दी. घटना सोमवार की सुबह की बतायी जाती है. इस संबंध में रिविलगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज मामले में कहा गया है कि शिवजी […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनिवास गांव में आपसी रंजिश के कारण सहोदर भाई ने अपने ने ही भाई की गोद-गोद कर हत्या कर दी. घटना सोमवार की सुबह की बतायी जाती है. इस संबंध में रिविलगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज मामले में कहा गया है कि शिवजी तिवारी के पुत्र मुकेश तिवारी की हत्या उसी के भाई ने चाकू से गोद-गोद कर कर दी.

करीब शरीर के बीस स्थानों पर उसने चाकू से गोद डाला, जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों को सौंप दिया. हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन