विवाहिता की हत्या, शव को किया गायब

छपरा (कोर्ट) : दहेज में नकद नहीं मिलने पर ससुरालवालों ने एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया़ सीजेएम न्यायालय में मामला दर्ज कराया गया है. अवतार नगर थाना क्षेत्र के गोराइपुर निवासी व विवाहिता के पिता राम अनुज सिंह ने मामला दर्ज कराते हुए मृतका के पति, ससुर व देवर (औरंगाबाद […]
छपरा (कोर्ट) : दहेज में नकद नहीं मिलने पर ससुरालवालों ने एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया़ सीजेएम न्यायालय में मामला दर्ज कराया गया है. अवतार नगर थाना क्षेत्र के गोराइपुर निवासी व विवाहिता के पिता राम अनुज सिंह ने मामला दर्ज कराते हुए मृतका के पति, ससुर व देवर (औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूगंज के निवासी) को नामजद अभियुक्त बनाया है.
इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बेटी पूजा कुमारी की शादी 24.06.2011 को जंगी सिंह के पुत्र पिंटू सिंह के साथ किया था. शादी के बाद वे लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया करते थे. तीन मार्च, 2016 को उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है. इस मामले में सीजेएम राधेश्याम शुक्ला ने संबंधित थाने को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




