अवैध शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Published at :16 Apr 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

छपरा (सारण) : जिले के कोपा थाने की पुलिस ने पोखरभिंडा के पास छापेमारी कर अवैध शराब के साथ एक धंधेबाज को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब के साथ पकड़ा गया धंधेबाज रेवाड़ी गांव का वीरेंद्र राय है. उसके खिलाफ कोपा […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : जिले के कोपा थाने की पुलिस ने पोखरभिंडा के पास छापेमारी कर अवैध शराब के साथ एक धंधेबाज को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब के साथ पकड़ा गया धंधेबाज रेवाड़ी गांव का वीरेंद्र राय है. उसके खिलाफ कोपा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

गिरफ्तार धंधेबाज पर शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने, अवैध शराब का धंधा करने का आरोप लगाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पोखरभिंडा के पास वीरेंद्र राय के द्वारा झोले में रख कर अवैध ढंग से शराब बेची जा रही थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब का धंधा करनेवालों के खिलाफ पूरी तत्परता के साथ कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन