मिट्टी ढहने से दो किशोरियों की मौत

Published at :15 Apr 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
मिट्टी ढहने से दो किशोरियों की मौत

छपरा (सारण) : जिले के रिविलगंज थाने के भादपा नया बस्ती के पास सरयू नदी के किनारे मिट्टी की खुदाई के दौरान अड़ार ढहने से दो किशोरियों की मौत दब कर हो गयी. दोनों चचेरी बहनें थीं. नवरात्र के अवसर पर घर की लिपाई-पोताई करने के लिए मिट्टी लाने नदी किनारे बस्ती की कई किशोरियां […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : जिले के रिविलगंज थाने के भादपा नया बस्ती के पास सरयू नदी के किनारे मिट्टी की खुदाई के दौरान अड़ार ढहने से दो किशोरियों की मौत दब कर हो गयी. दोनों चचेरी बहनें थीं. नवरात्र के अवसर पर घर की लिपाई-पोताई करने के लिए मिट्टी लाने नदी किनारे बस्ती की कई किशोरियां गयी थीं.

मिट्टी खोदने के दौरान अड़ार ढह गया, जिसमें चार किशोरियां दब गयीं. ग्रामीण चारों को लेकर प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. चिकित्सकों ने जटुली चौधरी की पुत्री सोनी कुमारी (12 वर्ष) और मोहन चौधरी की पुत्री शोभा कुमारी (15 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया, जबकि जटुली चौधरी की दूसरी पुत्री रुनी कुमारी (17 वर्ष) की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

थानाध्यक्ष वासुदेव राय ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया. चिकित्सकों ने बताया कि घायलों में मनीषा कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है. उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने की आशंका है. इस घटना को लेकर गांव के लोग शोकाकुल हैं. खबर िलखे जाने तक प्रशासन की ओर से पीड़ीत परिवार को कोई मदद नहीं िमली है.
नवरात्र पर घर की पोताई करने के लिए मिट्टी लाने गयी थीं नदी किनारे
दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन