सप्तमी को पाठ के लिए उमड़े श्रद्धालु

Published at :14 Apr 2016 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
सप्तमी को पाठ के लिए उमड़े श्रद्धालु

दिघवारा : प्रखंड के शक्तिपीठ स्थल अंबिका भवानी मंदिर आमी में नवरात्र की सप्तमी तिथि को अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ दिखी और मंदिर के हर कोने में भक्तों का जमघट लगा रहा. हर किसी ने आस्था के भाव के साथ मां अंबिका के दर्शन कर खुशहाली की कामना की. बुधवार की सुबह से […]

विज्ञापन

दिघवारा : प्रखंड के शक्तिपीठ स्थल अंबिका भवानी मंदिर आमी में नवरात्र की सप्तमी तिथि को अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ दिखी और मंदिर के हर कोने में भक्तों का जमघट लगा रहा. हर किसी ने आस्था के भाव के साथ मां अंबिका के दर्शन कर खुशहाली की कामना की. बुधवार की सुबह से ही मां का दरबार भक्तों से पट गया था.दूर-दराज से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने पंक्तिवद्ध होकर गर्भ गृह के बाहर से मां के पिंडी रूप के दर्शन किये.

वहीं पाठ करनेवाले भक्तों ने भी श्रद्धा भाव से दुर्गा सप्तशती का पाठ पूरा कर आरती की और फिर मंदिर की परिक्रमा कर अपनी मुरादों के पूर्ण होने की कामना भी की. दोपहर तक मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा. जैसे -जैसे रामनवमी की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे- वैसे मंदिर में भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है.अष्टमी व नवमी को मंदिर में भक्तों की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ने की अाशंका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन