चलती कार में लगी आग, बचे सवार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Apr 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण). भीषण गरमी के कारण बढ़ रही अगलगी की घटनाओं का असर वाहनों पर भी पड़ने लगा है. मांझी बैरिया पथ पर चलती कार में अचानक आग लग गयी. घटना मंगलवार की है. मांझी बैरिया एनएच 19 पर सुधर छपरा ढाला के पास कार में अचानक आग लगने से उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी […]
विज्ञापन
छपरा (सारण). भीषण गरमी के कारण बढ़ रही अगलगी की घटनाओं का असर वाहनों पर भी पड़ने लगा है. मांझी बैरिया पथ पर चलती कार में अचानक आग लग गयी. घटना मंगलवार की है. मांझी बैरिया एनएच 19 पर सुधर छपरा ढाला के पास कार में अचानक आग लगने से उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. कार में सवार लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचायी. आग लगने के बाद चालक द्वारा कार रोकने के क्रम में कार गड्ढे में पलटने से बच गयी.
कार में आग इतनी तेजी के साथ पकड़ी कि उसमें सवार लोग और चालक कुछ समझ पाते, तब तक आग पूरी कार को अपनी चपेट में ले चुकी थी. इस घटना ने चरपहिया वाहनचालकों तथा सवारों के होश उड़ा दिये हैं. कार में रखे भी सामान भी जल कर नष्ट हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




