आधा दर्जन घर जल कर हुए राख

Published at :13 Apr 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
आधा दर्जन घर जल कर हुए राख

सोनपुर : प्रखंड के सबलपुर हस्ती टोले में मंगलवार को आग लगाने के कारण आधा दर्जन से अधिक घर जल गये. आग लगने के कारण का कोई पता नहीं चल पाया है. आग लगने की खबर जैसे ही आस-पड़ोस के लोगों को मिली, सभी लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े. साथ ही तत्काल इसकी […]

विज्ञापन

सोनपुर : प्रखंड के सबलपुर हस्ती टोले में मंगलवार को आग लगाने के कारण आधा दर्जन से अधिक घर जल गये. आग लगने के कारण का कोई पता नहीं चल पाया है. आग लगने की खबर जैसे ही आस-पड़ोस के लोगों को मिली, सभी लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े. साथ ही तत्काल इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी.

सूचना मिलते ही प्रशासन ने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया. आग लगने से तीन बकरियां, एक गाय के जलने की सूचना है. साथ ही एक व्यक्ति की भी आग बुझाने के क्रम में जल गया, जिसे इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है. घायल व्यक्ति का नाम उपेंद्र राय बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन