चलती ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

दिघवारा : छपरा-सोनपुर रेलखंड के डुमरी जुअरा स्टेशन से पूरब कोठिया गांव के सामने सोमवार को छपरा की तरफ जा रही एक ट्रेन की चपेट में आने से एक पुरुष व एक महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान हो गयी है, जबकि व्यक्ति की शिनाख्त की कोशिश जारी थी. मिली जानकारी के […]
दिघवारा : छपरा-सोनपुर रेलखंड के डुमरी जुअरा स्टेशन से पूरब कोठिया गांव के सामने सोमवार को छपरा की तरफ जा रही एक ट्रेन की चपेट में आने से एक पुरुष व एक महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान हो गयी है, जबकि व्यक्ति की शिनाख्त की कोशिश जारी थी. मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह लगभग 9.30 बजे एक युवक कान में मोबाइल का हेड फोन लगा कर गाना सुनते रेलवे ट्रैक के सहारे ही स्टेशन की तरफ जा रहा था,
तभी उसी ट्रैक पर पीछे से ट्रेन को आता देख एक महिला ने दौड़ कर उसे बचाना चाहा, तब तक ट्रेन काफी पास आ गयी, जिससे ट्रेन की चपेट में आ जाने से दोनों की कट कर मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान अवतारनगर थाने के कोठिया निवासी 28 वर्षीय वैजयंती देवी के रूप में की गयी है,
जबकि समाचार प्रेषण तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी.महिला के शव को ग्रामीण लेकर भाग खड़े हुए, जबकि पुरुष की पहचान नहीं होने पर सूचना के बाद अवतारनगर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. अवतारनगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस को सिर्फ एक 35 वर्षीय एक पुरुष का शव मिला है, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दिया गया. उधर, घटना के बाद लोगों में तरह- तरह की चर्चा थी. ग्रामीणों के अनुसार मृत महिला के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




