सरपंच पति की हत्या मामले में जमानत खारिज

छपरा (कोर्ट) : रसुलपुर असहनी पंचायत के सरपंच पति दिलीप यादव की अपहरण के उपरांत हत्या कर दिये जाने के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त के नियमित जमानत आवेदन को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम अशोक कुमार गुप्ता ने सरपंच पति हत्या मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त केशव […]
छपरा (कोर्ट) : रसुलपुर असहनी पंचायत के सरपंच पति दिलीप यादव की अपहरण के उपरांत हत्या कर दिये जाने के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त के नियमित जमानत आवेदन को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम अशोक कुमार गुप्ता ने सरपंच पति हत्या मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त केशव महतो के नियमित जमानत आवेदन पर सुनवाई प्रारंभ की. जमानत के पक्ष में जहां बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अपनी दलील पेश की,
वहीं अभियोजन के द्वारा जमानत का विरोध किया गया. न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत जमानत को खारिज करने का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




