50 लाख रुपये लेकर नॉन बैंकिंग कंपनी फरार

Published at :10 Apr 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
50 लाख रुपये लेकर नॉन बैंकिंग कंपनी फरार

कोर्ट परिवाद पर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी दिघवारा : ग्राहकों के 50 हजार रुपये लेकर नॉन बैंकिंग कंपनी फरार हो गयी. इस संबंध में स्थानीय थाने में कोर्ट परिवाद पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें कंपनी के चेयरमैन व निदेशक सहित 20 लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है. […]

विज्ञापन

कोर्ट परिवाद पर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

दिघवारा : ग्राहकों के 50 हजार रुपये लेकर नॉन बैंकिंग कंपनी फरार हो गयी. इस संबंध में स्थानीय थाने में कोर्ट परिवाद पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें कंपनी के चेयरमैन व निदेशक सहित 20 लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है. दरियापुर के बेला गांव निवासी मो मोदस्सर हसन ने कोर्ट में परिवाद दायर कर बताया कि वेयर्ड इंफ्रा, वेयर्ड इंडस्ट्रीज व वेयर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर नाम की नॉन बैंकिंग कंपनी दिघवारा में व्यवसाय करती थी.
इससे जुड़े कुछ स्थानीय एजेंट कंपनी का प्रचार-प्रसार कर भोले-भाले लोगों को कम अवधि में पैसा दोगुना देने का लालच देकर राशि जमा कराते थे. लेकिन, ग्राहकों की जमा राशि की अवधि पूरा होने से पूर्व ही सभी कर्मी कार्यालय में ताला जड़ फरार हो गये. थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन