सौ लीटर देशी शराब व दो हजार किलो जावा महुआ जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Apr 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

डोरीगंज थाने के बड़ा तेलपा में छापेमारी, धंधेबाज भागने में सफल छपरा (सदर) : उत्पाद विभाग तथा डोरीगंज पुलिस ने शनिवार की संध्या बड़ा तेलपा मुहल्ला में छापेमारी कर अवैध तरीके से बनायी जा रही 100 लीटर देशी शराब जब्त की. वहीं, दो हजार किलोग्राम जावा महुआ भी जब्त किया. उत्पाद विभाग के प्रभारी निरीक्षक […]
विज्ञापन
डोरीगंज थाने के बड़ा तेलपा में छापेमारी, धंधेबाज भागने में सफल
छपरा (सदर) : उत्पाद विभाग तथा डोरीगंज पुलिस ने शनिवार की संध्या बड़ा तेलपा मुहल्ला में छापेमारी कर अवैध तरीके से बनायी जा रही 100 लीटर देशी शराब जब्त की. वहीं, दो हजार किलोग्राम जावा महुआ भी जब्त किया. उत्पाद विभाग के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में की गयी छापेमारी के दौरान धंधेबाज नदी के किनारे खुले का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा. उत्पाद अधीक्षक रेणू सिन्हा ने बताया कि जब्त महुआ एवं देशी शराब को विभागीय कार्रवाई के बाद नष्ट कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




