शराबबंदी का एक असर ऐसा भी

दिघवारा : आपने किसी कन्या विद्यालय में लड़कों का नामांकन होते नहीं देखा होगा मगर किसी सामान्य हाइ स्कूल में लड़कियां नामांकन न लें, तो यह बात अचरज सा लगता है. सारण जिले के दिघवारा प्रखंड अधीन जयगोविंद उच्च विद्यालय में लड़कियां नामांकन नहीं लेती हैं एवं पिछले 11 सालों से सहशिक्षा वाले इस विद्यालय […]
दिघवारा : आपने किसी कन्या विद्यालय में लड़कों का नामांकन होते नहीं देखा होगा मगर किसी सामान्य हाइ स्कूल में लड़कियां नामांकन न लें, तो यह बात अचरज सा लगता है. सारण जिले के दिघवारा प्रखंड अधीन जयगोविंद उच्च विद्यालय में लड़कियां नामांकन नहीं लेती हैं एवं पिछले 11 सालों से सहशिक्षा वाले इस विद्यालय में सिर्फ लड़के ही मैट्रिक पास करते आ रहे हैं. मगर इस साल से अब इस विद्यालय में इच्छुक लड़कियों के नामांकन का विद्यालय प्रबंधन ने फैसला लिया है.
कमोबेश प्रदेश में शराबबंदी होने से स्कूल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है, क्योंकि जो रास्ते शराबियों के जमघट के कारण असुरक्षित थे, अब शराबबंदी से कल का लड़कियों के लिए असुरक्षित रास्ता सुरक्षित हो गया है, जिस कारण स्कूल आने में लड़कियों को कोई दिक्कत नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










