कवायद . पूर्णत: शराबबंदी के लिए बैरियर व चेक पोस्ट लगाने की प्रक्रिया जोराें पर

Published at :05 Apr 2016 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
कवायद . पूर्णत: शराबबंदी के लिए बैरियर व चेक पोस्ट लगाने की प्रक्रिया जोराें पर

अधिकारी व कर्मी शराब नहीं पीने की लेंगे शपथ नदी में गश्ती के लिए छह थानाें को छह नाव उत्पाद विभाग ने उपलब्ध करायीं दूसरों को भी शराब नहीं पीने के लिए जागरूक करेंगे मांझी में चेक पोस्ट के लिए 1.5 लाख रुपये दिये गये होमियो पैथ व आयुर्वेद के चिकित्सक व दुकानदार भी सरकारी […]

विज्ञापन

अधिकारी व कर्मी शराब नहीं पीने की लेंगे शपथ

नदी में गश्ती के लिए छह थानाें को छह नाव उत्पाद विभाग ने उपलब्ध करायीं
दूसरों को भी शराब नहीं पीने के लिए जागरूक करेंगे
मांझी में चेक पोस्ट के लिए 1.5 लाख रुपये दिये गये
होमियो पैथ व आयुर्वेद के चिकित्सक व दुकानदार भी सरकारी निर्णय से पेशोपेश में
लगातार चल रही विभागीय छापेमारी
चार स्थानों पर अंतर जिला बैरियर लगाने की तैयारी
शराब पीनेवालों का महिलाएं करेंगी बहिष्कार
छपरा (सारण).शराब पीनेवालों का किया जायेगा सामाजिक बहिष्कार. यह निर्णय प्रभुनाथ नगर शिवशक्ति मंदिर परिसर में आयोजित महिला समिति के स्थापना दिवस पर लिया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष दमयंति देवी ने राज्य सरकार द्वारा लागू शराबबंदी का पुरजोर समर्थन किया और कहा कि इससे घरेलू हिंसा, सामाजिक कुरीतियों, महिलाओं-युवतियों के साथ छेड़खानी तथा उन पर होने वाले अत्याचार पर अंकुश लगेगा.
अपराध की घटनाएं भी रुकेंगी. उन्होंने इसे महिलाओं के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया और सरकार के निर्णय व संकल्प को सफल बनाने महिलाओं से भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया. इस अवसर पर महिलाओं ने यह निर्णय लिया कि शराब पीनेवालों का सामाजिक बहिष्कार किया जायेगा. पूर्व प्राचार्य डॉ सीता सिंह ने कहा कि महिला समिति का यह कदम सराहनीय है. समति द्वारा किये कार्यों की समीक्षा की गयी.
बैठक में फूलवंती देवी, माधवी देवी, मंजु देवी, सोनावली देवी, प्रभावती देवी, सरोज देवी, शीला देवी, ममता देवी, कांति कुमारी, माधुरी देवी, शांति सिंह, कांति सिंह, अर्चना देवी, विभाग देवी, शैलजा देवी, माला सिन्हा, पूनम राय, कमल देवी, बेबी देवी, राजकुमारी देवी, अल्पना सिंह, गीता देवी, शकुंतला देवी आदि शामिल थे.
बिहार सरकार द्वारा शराबबंदी पूरी तरह लागू करने के उद्देश्य से एक ओर जिले के बाहर दूसरे राज्य या जिले से सटे नदी के किनारे के छह थाना क्षेत्रों में गश्ती के लिए गृह विभाग के निर्देश पर एक सौ होमगार्ड जवान बाहर से हाेनेवाले शराब के धंधे पर रोक लगाने के लिए तैनात किये गये हैं. जिले के सोनपुर, दिघवारा, छपरा नगर, नयागांव, मांझी प्रखंडों में नदी में गश्ती के लिएश्ह अलग-अलग नावों के अलावा होमगार्ड के जवानों की तैनाती की व्यवस्था विभागीय प्रधान सचिव के निर्देश पर की गयी है.
छपरा (सदर) : विभागीय निर्देश के आलोक में मशरक, सोनपुर, रेवा पुल तथा रसूलपुर थाना क्षेत्र में अंतर जिला बैरियर लगाने की व्यवस्था जिला प्रशासन ने की है, जिससे दूसरे जिले से शराब का अवैध धंधा करने वालों की जांच की जाये. इसके लिए डीएम के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को बैरियर तैयार कराने का निर्देश दिया गया. जिससे विभिन्न मार्गों में जांच की जा सके.
मांझी पुल से पश्चिम बिहार यूपी की सीमा पर चेक पोस्ट के लिए राशि भेजी : उत्पाद विभाग ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को छपरा उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली मांझी पुल से पश्चिम चेक पोस्ट बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये भवन निर्माण विभाग को उपलब्ध कराये हैं, जिससे चेक पोस्ट बनने के बाद उत्तर प्रदेश से अवैध ढंग से शराब का धंधा नहीं हो सके. उधर, उत्पाद अधीक्षक रेणु सिन्हा ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रामाधार राम से तत्काल वाहनों की जांच के लिए अस्थायी तौर पर चलंत बैरियर उपलब्ध कराने का आग्रह किया.
तीन दिनों में 11 स्थानों पर उत्पाद विभाग की छापेमारी : उत्पाद अधीक्षक की मानें, तो विभाग द्वारा गठित टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गत तीन दिनों में 11 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसमें तीन अलग-अलग मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वहीं 30 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गयी है. उधर, विभाग के बाद अल्कोहल से बनी होमियोपैथिक या आयुर्वेद की तैयार दवाएं बेचने वाले दो दर्जन दुकानदार तथा लगभग दो सौ चिकित्सकों के समक्ष भी समस्या खड़ी हो गयी है कि आखिर वे कैसे अपना कारोबार संचालित करें.
शराब की गुणवत्ता व नाजायज वसूली को लेकर भी चर्चाएं : सरकार के द्वारा छपरा शहर की विभिन्न 11 दुकानों में शराब व बियर की बिक्री की जा रही है. हालांकि शेष पांच दुकानें भी शीघ्र खुलने वाली हैं. परंतु, शराब खरीदनेवालों का कहना है कि एक ओर इन सरकारी दुकानों में कुछ निम्न गुणवत्ता की अंगरेजी शराब ही बेची जा रही है.
इन दुकानों में बढ़िया गुणवत्ता की शराब नहीं मिल रही है. वहीं इन दुकानों में से कुछ दुकान में संचालन करने वालों द्वारा क्रेताओं से प्रति बोतल पांच से 10 रुपये ज्यादा वसूली की जा रही है. रविवार को छपरा शहर के नगर पालिका चौक स्थित दुकान में 6.30 बजे शराब का स्टॉक खत्म हो जाने के कारण दर्जनों की संख्या में आये खरीदारों को लौटना पड़ा. इस संबंध में पूछे जाने पर उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि ज्यादा रकम वसूलने के मामले की जांच करायी जायेगी. वहीं दो-चार दिनों के अंदर ही स्टॉक की समस्या नहीं रह जायेगी.
आज शराब नहीं पीने की शपथ लेंगे : उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश के आलोक में उत्पाद अधीक्षक रेणु सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को दिन के 11 बजे सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों व कर्मियों को शराब सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी जायेगी. साथ ही दूसरे को भी शराब नहीं पीने के लिए जागरूक करने का कार्य करने की शपथ लेंगे. इसके लिए उत्पाद विभाग द्वारा अपने स्तर आवश्यक तैयारियां की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन