आरटीपीएस काउंटर पर करें छापेमारी : डीडीसी

छपरा (सदर) : डीएम दीपक आनंद के निर्देश पर डीडीसी सुनील कुमार ने सोमवार को जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की व आवश्यक दिशा- निर्देश दिये. इस दौरान उन्होंने एमडीएम प्रभारी को निर्देश दिया कि विद्यालयों में जहां अनियमितता मिलती है, उसमें कितना जुर्माना लगाया गया है. इसका प्रतिवेदन उपलब्ध करायें. वहीं सभी […]
छपरा (सदर) : डीएम दीपक आनंद के निर्देश पर डीडीसी सुनील कुमार ने सोमवार को जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की व आवश्यक दिशा- निर्देश दिये. इस दौरान उन्होंने एमडीएम प्रभारी को निर्देश दिया कि विद्यालयों में जहां अनियमितता मिलती है, उसमें कितना जुर्माना लगाया गया है. इसका प्रतिवेदन उपलब्ध करायें. वहीं सभी प्रखंडों के निरीक्षण में वरीय पदाधिकारी जायें, तो आरटीपीएस काउंटर पर जरूर छापेमारी करें. यदि कोई संदेहास्पद व्यक्ति थोक संख्या में आवेदन के साथ पाया जाये, तो उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये.
साथ ही सभी बीडीओ व सीओ को भी इस आशय का निर्देश भेजने का आदेश दिया कि वे प्रति सप्ताह आरटीपीएस केंद्रों पर छापेमारी करें. जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वर्ष 2016-17 के खेल कैलेंडर के आलोक में खेलकूद आयोजन समिति की बैठक जो छह अप्रैल को समाहरणालय सभाकक्ष में प्रस्तावित है, उसके एजेंडावार तैयारी की समीक्षा हेतु रूप रेखा तैयार करें. इस बैठक में जिले के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक भी भाग लेंगे. बैठक में आइसीडीएस, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण समीक्षा के दौरान भी कई आवश्यक निर्देश दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










