कार्यपालक अभियंता से मिले प्रतिनिधि

छपरा : केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर उनके आप्त सचिव कामेश्वर ओझा ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता से मुलाकात कर सारण अंचल की मुख्य नहर व सवितरणी की कार्य प्रगति व पानी छोड़ने की जानकारी प्राप्त की. इओ ने सचिव ओझा को जानकारी दी कि […]
छपरा : केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर उनके आप्त सचिव कामेश्वर ओझा ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता से मुलाकात कर सारण अंचल की मुख्य नहर व सवितरणी की कार्य प्रगति व पानी छोड़ने की जानकारी प्राप्त की. इओ ने सचिव ओझा को जानकारी दी कि नहर की सफाई व ढलाई का कार्य चल रहा है,
जिसे 2017 तक पूरा किया जाना है. इस बीच जहां तक कार्य पूरा होगा, वहां जून के बाद पानी छोड़ा जायेगा. उक्त जानकारी सांसद कार्यालय प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि मंत्री श्री रूडी ने भी दूरभाष पर नहर कार्य की समीक्षा की एवं कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










