बिना तलाक दूसरी शादी रचानी पड़ी महंगी

बनियापुर : ससुरालवालों की मांग पूरी नहीं होने से आक्रोशित ससुरालवालों ने नवविवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया एवं बगैर तलाक दिये एवं पत्नी की रजामंदी के दूसरी शादी रचा ली. मामला थाना क्षेत्र के प्यारेपुर का है. प्रताड़ित पत्नी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पति जुल्फीकार अली सहित आठ लोगों को […]
बनियापुर : ससुरालवालों की मांग पूरी नहीं होने से आक्रोशित ससुरालवालों ने नवविवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया एवं बगैर तलाक दिये एवं पत्नी की रजामंदी के दूसरी शादी रचा ली. मामला थाना क्षेत्र के प्यारेपुर का है. प्रताड़ित पत्नी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पति जुल्फीकार अली सहित आठ लोगों को नामजद किया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रूखसाना खातून की शादी नवंबर 2014 में हुई थी. पीड़िता के मायकेवालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया. निकाह के समय ही पति एवं उसके परिजनों ने दो लाख रुपये नगद व बाइक के लिए दबाव बनाया,
जिसे बरात में शामिल दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप से सुलझाया गया एवं निकाह की रस्म पूरी हुई. शादी के बाद कुछ दिन स्थिति सामान्य रही. मगर उसके बाद पूर्व की मांग को पूरा कराने के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा. इसकी सूचना विवाहिता ने मायके वाले को दी.
सूचना पर विवाहिता के मामा ने पहुंच मामले की सुलह का प्रयास किया. मगर ससुरालवालों ने विवाहिता को मामा के साथ भेज दिया. इसी दौरान विवाहिता को एक पुत्र भी हुआ, जिसकी भी कोई खोज- खबर नहीं ली गयी. इघर जानकारी मिली की पति ने बंगाल के गुलापासाह नाज से दूसरी शादी रचा ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










