स्काॅर्पियो व बाइक की टक्कर में तीन घायल, पटना रेफर

परसा : परसा थाना क्षेत्र के परसा मकेर मुख्य सड़क पर परसा प्रखंड कार्यालय के सामने आनंदी पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर रात स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में बाइक चालक समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये. सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भरती कराया गया. […]
परसा : परसा थाना क्षेत्र के परसा मकेर मुख्य सड़क पर परसा प्रखंड कार्यालय के सामने आनंदी पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर रात स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में बाइक चालक समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये. सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भरती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के पीएमसीएच रेफर कर दिया.
प्राप्त समाचार के अनुसार परसा निवासी सुरेश राय का 16 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार, मो आजाद का 17 वर्षीय पुत्र सरोज अली व पोझी परसा निवासी कृष्णा राय का 24 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार एक बाइक से प्रखंड कार्यालय के पास स्थित आनंदी पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर मकेर परसा मुख्य सड़क की तरफ आ रहे थे. इसी बीच मकेर की तरफ से आ रही एक स्काॅर्पियो ने बाइक में ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार उक्त तीनों घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










