संस्कारपूर्ण शिक्षा से ही गौरवशाली राष्ट्र का होता है निर्माण : डॉ गुप्ता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2016 1:54 AM (IST)
विज्ञापन

डोरीगंज (छपरा) : अाध्यात्मिकता व संस्कारों से परिपूर्ण शिक्षा ही मूलतः शिक्षा का वास्तविक स्वरूप है, जो स्वस्थ समाज के साथ एक गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण करती है. उक्त बातें गड़खा प्रखंड के धनौरा गांव स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा विधायक […]
विज्ञापन
डोरीगंज (छपरा) : अाध्यात्मिकता व संस्कारों से परिपूर्ण शिक्षा ही मूलतः शिक्षा का वास्तविक स्वरूप है, जो स्वस्थ समाज के साथ एक गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण करती है. उक्त बातें गड़खा प्रखंड के धनौरा गांव स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहीं.
उन्होंने पूर्व की शिक्षा प्रणाली का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि पहले के छात्र जितना पढ़ाई के प्रति ईमानदार होते थे, उतने ही अध्यापकों के प्रति आज्ञाकारी भी. जिन्होंने समाज और देश का नाम रोशन किया. इससे पूर्व आगत अतिथियों को विद्यालय के प्राचार्य कमलेश नारायण सिंह, वार्ड संस्थापक शिवनाथ सिंह ने सम्मानित किया. मौके पर अधिकतम अंकों से उत्तीर्ण विद्यालय के तीन छात्र- छात्राओं को क्रमशः 41 सौ, 21 सौ एवं नौ सौ रुपये की नकद राशि सविता देवी ट्रस्ट के सचिव जनार्दन सिंह के द्वारा प्रदान की गयी. इस अवसर पर कबड्डी संघ के जिला सचिव सुरेश सिंह, प्राचार्य रामदयाल शर्मा, राजद प्रवक्ता हरेंद्र सिंह, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गामा सिंह, पवन सिंह, सदानंद सिंह, शिक्षक नेता राकेश सिह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










