दारोगा हत्या मामले के दो सत्रवाद हुए एक

Published at :03 Apr 2016 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
दारोगा हत्या मामले के दो सत्रवाद हुए एक

छपरा (कोर्ट) : इसुआपुर के दारोगा की दिनदहाड़े हत्या के मामले में तीन आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया. शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के कोर्ट में सत्रवाद संख्या 501‍/15 के आरोपित मुन्ना चौबे, सोनू कुमार सिंह तथा विजय कुमार सिंह को पेशी के लिए लाया गया, जबकि […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : इसुआपुर के दारोगा की दिनदहाड़े हत्या के मामले में तीन आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया. शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के कोर्ट में सत्रवाद संख्या 501‍/15 के आरोपित मुन्ना चौबे, सोनू कुमार सिंह तथा विजय कुमार सिंह को पेशी के लिए लाया गया,

जबकि इसी सत्रवाद की महिला आरोपित गीता देवी जो जमानत पर हैं कि हाजिरी दी गयी. वहीं, दरोगा हत्या मामले में चल रहे दो अन्य सत्र वाद संख्या 180‍/15 के तीन अभियुक्तों राजन कुमार सिंह, रिकेश कुमार सिंह और रविरंजन कुमार सिंह तीनों जमानत पर हैं कि ओर से समयावेदन दिया गया, जबकि तीसरे सत्रवाद 605‍/15 के अभियुक्त पंकज कुमार सिंह की ओर से भी समयावेदन दिया गया.

न्यायाधीश श्री सिंह ने इस मामले में चल रहे तीन सत्रवादों में दो को एक साथ किये जाने का आदेश दिया है. मिली जानकारी के अनुसार सत्रवाद 501 और 605 को एक साथ करने का आदेश दिया गया है, जबकि सत्रवाद 180/15 पृथक ही रहेगा. इस मामले में अगली तिथि 5 अप्रैल निर्धारित की गयी है.
तीन आरोपितों की हुई पेशी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन