ट्रेन से कट कर दादी व पोता की मौत

दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान रेलखंड के दाऊदपुर बनवार ढाला से पूरब काली स्थान मंदिर के समीप खेल रहा एक तीन वर्षीय बच्चा रेलवे ट्रैक पर चला गया, जिसे देख उसकी दादी लाने गयी. इसी बीच डाउन ट्रैक पर शहीद एक्सप्रेस ट्रेन आ गयी और दोनों चपेट में आ गये. दोनों की मौत घटनास्थल पर ही […]
दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान रेलखंड के दाऊदपुर बनवार ढाला से पूरब काली स्थान मंदिर के समीप खेल रहा एक तीन वर्षीय बच्चा रेलवे ट्रैक पर चला गया, जिसे देख उसकी दादी लाने गयी. इसी बीच डाउन ट्रैक पर शहीद एक्सप्रेस ट्रेन आ गयी और दोनों चपेट में आ गये. दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
मामला शनिवार संध्या की है. जानकारी के अनुसार साधपुर छत्तर निवासी प्रभुनाथ सिंह की 65 वर्षीया पत्नी उषा देवी अपने घर के बाहर मक्के के खेत में घास निकाल रही थी. तभी उनका पोता राजन सिंह का पुत्र सुमित खेल-खेल में रेल ट्रैक पर पहुंच गया. इसी दौरान उसी ट्रैक पर अमृतसर से जयनगर जानेवाली शहीद एक्सप्रेस सीवान की तरफ से छपरा आ रही थी.
दादी की नजर ट्रैक के पास खड़े पोते पर पड़ी, तो वह दौड़ती हुई पोते को बचाने ट्रैक पर गयी. इसी दौरान डाउन ट्रैक पर शहीद एक्सप्रेस आ गयी और दादी-पोता उसकी चपेट में आ गये. इस घटना को देख परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच परिजनों का सांत्वना देने में लगे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










