परसा में पाचवें दिन 344 नामांकन

परसा : परसा में नमांकन के पाचवें दिन शनिवार को प्रखंड के तेरह पंचायतों से विभिन्न पदों के लिए कुल 347 प्रत्याशियों ने अपना नामांकनपत्र दाखिल किया. निर्वाची पदाधिकारी परसा (पंचायत) राजमिति पासवान के समक्ष शनिवार को नामांकन दाखिल करनेवालों में मुखिया के लिए 41, सरपंच के लिए 21, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए […]
परसा : परसा में नमांकन के पाचवें दिन शनिवार को प्रखंड के तेरह पंचायतों से विभिन्न पदों के लिए कुल 347 प्रत्याशियों ने अपना नामांकनपत्र दाखिल किया. निर्वाची पदाधिकारी परसा (पंचायत) राजमिति पासवान के समक्ष शनिवार को नामांकन दाखिल करनेवालों में मुखिया के लिए 41, सरपंच के लिए 21, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 44, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 169 व ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 72 प्रत्याशियों ने अपना नामांकनपत्र दाखिल किया.
सातवें चरण में 18 मई को होनेवाले चुनाव के लिए होनेवाले नमांकन के पांचवें दिन शनिवार को मुखिया पद के लिए जिन लोगों ने निर्वाची पदाधिकारी, परसा के समक्ष नामांकन दाखिल किया, उसमें अन्याय पंचायत से उमा देवी, पुष्पा देवी, शैल देवी, पचलख से अजय सिंह, भेल्दी से लाल बहादुर पांडेय, बनौता से सकलदीप मांझी, रवींद्र कुमार सिंह, बहरमारर से पंकज मांझी, परसौना से डाॅ सविता कुमारी समेत 41 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया.
पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अन्याय से धनंजय राय, बहरमारर से भगमणि देवी, किरण देवी, पचलख से तेतरी देवी, भेल्दी से मोख्तार अली, गिरजा राय, मारर से गायत्री देवी, शोभेपुर भाग एक से रामझरी देवी, भाग दो से विकास राय, चंदपुरा से वीरेंद्र राय समेत कुल 44 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. इसी तरह सरपंच पद के लिए पचरुखी ग्राम कचहरी के लिए सरपंच पद से प्रेमशीला देवी व बनौता ग्राम कचहरी से सरपंच पद से दिलीप सिंह समेत कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किया.
ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 169 व ग्राम कचहरी पंच के लिए 72 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. पाचवें दिन सबसे अधिक 10 मुखिया पद के लिए नामांकन शोभेपुर पंचायत में किया गया. सबसे अधिक पांच सरपंच का नामांकन मारर पंचायत में किया गया. दूसरी तरफ परसा भाग दो से नंदकिशोर राय ने जिला पर्षद उम्मीदवार के रूप में सदर एसडीओ के यहां नामांकन का परचा दाखिल किया. मौके पर समाजसेवी धर्मेंद्र साह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










