उत्सुकता व डर के बीच गुजरा पहला दिन

Published at :30 Mar 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
उत्सुकता व डर के बीच गुजरा पहला दिन

पहली पाली में भाषा व दूसरी में गणित की परीक्षा आज होंगी सामाजिक विज्ञान व विज्ञान की परीक्षाएं दिघवारा : बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा सरकारी स्कूलों के मध्य विद्यालयों के वर्ग आठ की आयोजित वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के पहले दिन की परीक्षा मंगलवार को अंचल के सात संकुल अधीन लगभग 34 उत्क्रमित मध्य व […]

विज्ञापन
पहली पाली में भाषा व दूसरी में गणित की परीक्षा
आज होंगी सामाजिक विज्ञान व विज्ञान की परीक्षाएं
दिघवारा : बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा सरकारी स्कूलों के मध्य विद्यालयों के वर्ग आठ की आयोजित वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के पहले दिन की परीक्षा मंगलवार को अंचल के सात संकुल अधीन लगभग 34 उत्क्रमित मध्य व मध्य विद्यालयों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. परीक्षार्थियों ने जहां दो घंटे की पहली पाली में भाषा के 10 प्रश्नों को हल किया, जिसमें वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय प्रश्न शामिल थे. वहीं दूसरी पाली की दो घंटों की परीक्षा में परीक्षार्थी गणित के प्रश्नों को हल करते नजर आये.
हालांकि पहली पाली की भाषा विषय के 100 अंकों के 10 प्रश्न काफी आसान थे, जिनका जवाब लिखने में परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत नहीं हुई, जबकि 100 अंकों की गणित की परीक्षा के प्रश्नों को हल करने में कहीं-कहीं परीक्षार्थियों को काफी पसीना भी बहाना पड़ा. दिघवारा, मानुपुर, गोराईपुर, इशमेला, मलखाचक, आमी व चकियाटोला आदि संकुलों में संपन्न पहले दिन की परीक्षा में कई विद्यालयों में प्रश्न पत्र भी घटे, मगर प्रश्न पत्रों का तत्काल इंतजाम कर परीक्षा को पूरा करवाया गया.
उधर, पहले दिन की परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्यारेमोहन तिवारी ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर संबंधित विद्यालयों के हेड मास्टरों को पारदर्शी तरीके से परीक्षा संचालन का निर्देश भी दिया. इसके अलावा संकुल समन्वयक अनिल द्विवेदी, अजय सिंह, संतोष सिंह, अमलेश सिंह, अनिल यादव व रामदयाल सिंह व्यस्त दिखे. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में उत्सुकता व डर का सम्मिश्रण दिखा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन