कोर बैंकिंग सेवा बना ग्राहकों के लिए परेशानी का सबब

बनियापुर : उपडाकघर, बनियापुर में शुरू हुई कोर बैंकिंग सेवा उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. इसकी शुरुआत होने से ग्राहकों में कार्य में तेजी अाने की उम्मीद जगी थी. परंतु एक पखवाड़ा से लगातार लिंक बाधित रहने से केबीपी, एनएससी, खाता खोलने सहित कई आवश्यक कार्य बाधित हैं. सबसे ज्यादा […]
बनियापुर : उपडाकघर, बनियापुर में शुरू हुई कोर बैंकिंग सेवा उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. इसकी शुरुआत होने से ग्राहकों में कार्य में तेजी अाने की उम्मीद जगी थी. परंतु एक पखवाड़ा से लगातार लिंक बाधित रहने से केबीपी, एनएससी, खाता खोलने सहित कई आवश्यक कार्य बाधित हैं.
सबसे ज्यादा परेशानी आरडी जमा करनेवाले उपभोक्ताओं एवं डाकघर एजेंटों को हो रही है. जहां समय से आरडी जमा नहीं होने पर विलंब शुल्क देना पड़ रहा है, वहीं मोटी रकम लेकर जाने एवं लिंक नहीं रहने से वापस लौटने के दौरान असुरक्षा का भय बना रहता है. सुभाष राय, उमेश राय, बिपिन कुमार सिंह सहित कई उपभोक्ताओं का कहना है कि अब तक फरवरी माह के आरडी को भी जमा नहीं किया जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










