नामांकन को लेकर पदाधिकारियों ने की बैठक

परसा : प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के होनेवाले नामांकन को लेकर बीडीओ धर्मवीर कुमार ने सहायक कर्मी के साथ बैठक की. बैठक में प्रभारी निर्वाची पदाधिकारी राजमिति पासवान ने 29 मार्च से होनेवाले नामांकन की तैयारी के संबंध में सहायक कर्मियों को जानकारी दी. साथ ही नामांकन के दौरान अभ्यार्थी के द्वारा नामांकन के […]
परसा : प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के होनेवाले नामांकन को लेकर बीडीओ धर्मवीर कुमार ने सहायक कर्मी के साथ बैठक की. बैठक में प्रभारी निर्वाची पदाधिकारी राजमिति पासवान ने 29 मार्च से होनेवाले नामांकन की तैयारी के संबंध में सहायक कर्मियों को जानकारी दी. साथ ही नामांकन के दौरान अभ्यार्थी के द्वारा नामांकन के लिए दिये गये आवेदन की जांच कर त्रुटिओं को दूर कर नामांकन करने का निर्देश दिया, ताकि कोई अभ्यर्थी चुनाव लड़ने से वंचित नहीं हो सके. वहीं नामांकन के दौरान पड़नेवाले अवकाश में नामांकन कार्य बंद होने की बात कही.
मालूम हो कि प्रखंड के 13 पंचायतों में चुनाव के लिए 29 मार्च से नामांकन शुरू होगा, जिसमें 13 पंचायत के तेरह मुखिया, 13 सरपंच, 19 समिति सदस्य, 182 वार्ड सदस्य और पंच के लिए नामांकन होगा. 182 मुख्य मतदान केंद्र और दो चलंत मतदान केंद्र पर मतदान संपन्न कराया जायेगा. बैठक में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सत्य नारायण राय, दिवाकर सिंह, संजीव कुमार सिंह, अक्षय कुमार, राजेश मांझी, कृष्ण कुमार आदि पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










