नक्सली गनौर सहनी गिरफ्तार

Published at :26 Mar 2016 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सली गनौर सहनी गिरफ्तार

सारण और वैशाली की पुलिस टीम ने ली राहत की सांस परसा(सारण) : पुलिस ने हत्या, डकैती, लेवी की मांग व जेसीबी जलाने समेत दर्जनों मामलों में नामजद नक्सली गनौर सहनी को गुरुवार को बलिगांव दियारा से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है. गिरफ्तार नक्सली बलिगांव निवासी जुग्गा […]

विज्ञापन
सारण और वैशाली की पुलिस टीम ने ली राहत की सांस
परसा(सारण) : पुलिस ने हत्या, डकैती, लेवी की मांग व जेसीबी जलाने समेत दर्जनों मामलों में नामजद नक्सली गनौर सहनी को गुरुवार को बलिगांव दियारा से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है.
गिरफ्तार नक्सली बलिगांव निवासी जुग्गा सहनी का पुत्र गनौर सहनी बताया जाता है. थाना क्षेत्र के बलहा बधार में गत 20 मार्च को बिजली का टावर लगाने वाली कंपनी से लेवी की मांग की गयी थी. मांग पूरी नहीं करने पर जेसीबी को जला दिया और धमकी भरा परचा फेंक कर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी.
इस मामले में 13 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. अनुसंधान के क्रम में गनौर सहनी को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया गया. इसके पूर्व कोहरा मठिया निवासी दिलीप महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. गनौर के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं, जिसमें परसा थाने में जेसीबी जलाने, अमनौर में डकैती के दौरान हत्या, भेल्दी में डकैती, वैशाली में डकैती, बिजली तार की चोरी, परसा में लूट की राइफल व चोरी समेत मकेर में मारपीट मामले का नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन