फसल तोड़ने के विवाद में महिला समेत 12 घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Mar 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

एकमा : प्रखंड के बेनौत गांव में खेत से मकई के बाल तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला समेत 12 लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया. बताया जाता है कि बेनौत गांव के योगेंद्र शर्मा तथा […]
विज्ञापन
एकमा : प्रखंड के बेनौत गांव में खेत से मकई के बाल तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला समेत 12 लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया.
बताया जाता है कि बेनौत गांव के योगेंद्र शर्मा तथा नरेंद्र सिंह के परिवार वालों के बीच खेत से मकई के बाल तोड़ने को लेकर विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गयी, जिसमें योगेंद्र शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, रंजन शर्मा, रघुनाथ शर्मा, नीलू देवी, नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमृत सिंह, अभिमन्यु सिंह, अनूप सिंह तथा ऋषिकेश कुमार सिंह घायल हो गये.
गंभीर रूप से घायल योगेंद्र शर्मा तथा नरेंद्र सिंह को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. इस संबंध में रसूलपुर थाने में दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं आपसी विवाद को लेकर केदार परसा तथा नवादा गांव के बीच हुई मारपीट में छह युवक घायल हो गये. घायलों का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










