तालाब में स्नान करने गये किशोर की मौत

Published at :26 Mar 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब में स्नान करने गये किशोर की मौत

नगरा : खैरा थाना क्षेत्र के खैरा गांव में गुरुवार की दोपहर तालाब में डूब कर एक 20 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. वह शिवजी साह का पुत्र विनय कुमार साह बताया जाता है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मातमी सन्नाटा छा गया. विनय कुमार साह होली में […]

विज्ञापन
नगरा : खैरा थाना क्षेत्र के खैरा गांव में गुरुवार की दोपहर तालाब में डूब कर एक 20 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. वह शिवजी साह का पुत्र विनय कुमार साह बताया जाता है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मातमी सन्नाटा छा गया.
विनय कुमार साह होली में रंग खेल कर कुछ बच्चों के साथ हरदी छपरा गांव के तालाब में नहाने गया था, तभी बचाओ-बचाओ की आवाज सुन ग्रामीण वहां पहुंचे. ग्रामीणों ने जब तालाब से किशोर को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना को लेकर उसके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है और लोग मृतक किशोर के माता-पिता को सांत्वना देने में लगे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन