होली. लालू-मोदी पिचकारी की खूब हो रही है मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Mar 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

हर्बल रंग व फूल से बने गुलाल पहली पसंद तीन चिकित्सकों की हुई गवाही छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन धर्मासती स्थित विद्यालय में हुए हादसे में सोमवार को अभियोजन द्वारा साक्ष्य हेतु तीन चिकित्सकों को प्रस्तुत किया गया. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में साक्ष्य हेतु प्रस्तुत चिकित्सकों […]
विज्ञापन
हर्बल रंग व फूल से बने गुलाल पहली पसंद
तीन चिकित्सकों की हुई गवाही
छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन धर्मासती स्थित विद्यालय में हुए हादसे में सोमवार को अभियोजन द्वारा साक्ष्य हेतु तीन चिकित्सकों को प्रस्तुत किया गया. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में साक्ष्य हेतु प्रस्तुत चिकित्सकों डॉ शालिग्राम विश्वकर्मा, डॉ सुरेंद्र महतो और डॉ दीपक कुमार ने अपना-अपना साक्ष्य दर्ज कराया. हालांकि इन चिकित्सकों का पूर्व में भी साक्ष्य दर्ज हो चुका है, लेकिन अभियोजन के विशेष अनुरोध पर कि जिस वक्त चिकित्सकों का साक्ष्य हुआ था, उस वक्त मृत बच्चों का बेसरा रिपोर्ट अप्राप्त था.
इसलिए इन सबकी गवाही आवश्यक है, के आग्रह पर कोर्ट ने चिकित्सकों की पुन: गवाही का आदेश दिया था. अभियोजन द्वारा तीनों चिकित्सक का परीक्षण किया गया. वहीं बचाव पक्ष द्वारा प्रतिपरीक्षण किया गया. मामले में साक्ष्य होना था, इसको लेकर आरोपित बनाये गये अभियुक्तों में मीना देवी और अर्जुन राय की कोर्ट में पेशी हुई. साक्ष्य हेतु अगली तिथि 30 मार्च निर्धारित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










