Saran News : विशेष अभियान में 74 अभियुक्त गिरफ्तार

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं शराबबंदी कानून के सख्त पालन को लेकर शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया
छपरा. वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं शराबबंदी कानून के सख्त पालन को लेकर शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 74 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब कारोबार से जुड़े 09, शराब सेवन करने वाले 25, वारंटी 25, अपहरण मामले में एक, अवैध खनन में चार, चोरी में तीन, आर्म्स एक्ट में दो, साम्प्रदायिक मामले में दो, हत्या का प्रयास में एक, एससी एसटी एक्ट में एक तथा अन्य मामलों में एक अभियुक्त शामिल हैं. अभियान के दौरान पुलिस ने जिले भर में छापेमारी कर 497.80 लीटर देसी शराब, 31.86 लीटर विदेशी शराब, एक मोबाइल,एक,बाइक,सात ट्रैक्टर, 8,350 रुपये नकद तथा चार अपहृता को बरामद किया. वहीं यहां बताते चले कि यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 61 वाहनों पर कार्रवाई कर कुल 1,23,000 रुपये जुर्माना भी वसूला गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




