परिजनों ने युवती को चलती ट्रेन से फेंका, हालत गंभीर

Published at :06 Jan 2016 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
परिजनों ने युवती को चलती ट्रेन से फेंका, हालत गंभीर

दिघवारा : छपरा-सोनपुर रेलखंड पर डुमरी जुअरा व बड़ा गोपाल स्टेशनों के मध्य मंगलवार की देर शाम चलती डाउन लिच्छवी डाउन एक्सप्रेस से परिजनों ने एक अविवाहित गर्भवती युवती को फेंकने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त युवती गड़खा थाना क्षेत्र के बसंत गांव की बतायी जाती है. मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त युवती […]

विज्ञापन
दिघवारा : छपरा-सोनपुर रेलखंड पर डुमरी जुअरा व बड़ा गोपाल स्टेशनों के मध्य मंगलवार की देर शाम चलती डाउन लिच्छवी डाउन एक्सप्रेस से परिजनों ने एक अविवाहित गर्भवती युवती को फेंकने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त युवती गड़खा थाना क्षेत्र के बसंत गांव की बतायी जाती है.
मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त युवती को परिजन मंगलवार की सुबह गर्भपात कराने के लिए छपरा के एक निजी क्लिनिक ले गये थे, जहां डॉक्टर ने छह हजार रुपये की मांग की. पर्याप्त रुपये उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजन उक्त युवती को लेकर 14006 डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस में सवार हुए. मगर जैसे ही उक्त ट्रेन ने डुमरी जुअरा हाल्ट को पार किया, वैसे ही परिजनों ने काफी प्रयास के बाद लड़की को चलती ट्रेन से फेंक दिया. इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. उधर, घटना के बाद उक्त ट्रेन लगभग एकघंटा तक बड़ा गोपाल स्टेशन परखड़ी रही. खबर के मुताबिक, रेल लाइन के किनारे घायल मिली लड़की का इलाज ग्रामीणों की पहल पर कराया गया. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. उधर, सूचना मिलते ही मामले की जांच करने जीआरपी की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन