दो दुकानों से हजारों की संपत्ति चोरी

तरैया : थाना क्षेत्र के पचरौड़ बाजार स्थित दो मोबाइल दुकानों मनोज टेलीकॉम तथा निराला टेलीकॉम का ताला काट कर रविवार की रात चोरों ने 23 हजार नकद समेत हजारों रुपये के मोबाइल की चोरी कर ली. वहीं, एक अन्य दुकान बजरंग टेलीकॉम का ताला काटा ही था, तभी पुलिस जीप रात्रि गश्ती के दौरान […]
तरैया : थाना क्षेत्र के पचरौड़ बाजार स्थित दो मोबाइल दुकानों मनोज टेलीकॉम तथा निराला टेलीकॉम का ताला काट कर रविवार की रात चोरों ने 23 हजार नकद समेत हजारों रुपये के मोबाइल की चोरी कर ली. वहीं, एक अन्य दुकान बजरंग टेलीकॉम का ताला काटा ही था, तभी पुलिस जीप रात्रि गश्ती के दौरान पहुंच गयी.
जीप को देखते ही चोर फरार हो गये और दुकान में ताला काटने के बाद भी पुलिस के पहुंचने के कारण चोरी होने से बच गया. चोरों ने मनोज टेलीकॉम की दुकान व निराला टेलीकॉम से पांच हजार नकद, 15 नये मोबाइल तथा एक प्रिंटर की चोरी कर ली. चोरों ने घटनास्थल के पीछे कुछ दूरी पर मोबाइल के खाली डब्बे फेंक दिया था,
जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया. चोरी की घटना से आक्रोशित व्यवसायियों ने सोमवार की सुबह आगजनी कर तरैया-अमनौर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. जाम की सूचना पाकर तरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान व प्रखंड प्रमुख अनिल सिंह पहुंचे. उन्होंने आक्रोशित व्यवसायियों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










