डॉ पूनम को अध्यक्ष चुने जाने पर दी गयी बधाई

Published at :01 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ पूनम को अध्यक्ष चुने जाने पर दी गयी बधाई

डॉ पूनम को अध्यक्ष चुने जाने पर दी गयी बधाई छपरा. जयप्रकाश विवि के मनोविज्ञान की प्राध्यापक डाॅ पूनम सिंह को लगातार तीसरी बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अध्यक्ष चुना गया है. डॉ पूनम का चयन बेगूसराय में आयोजित एबीवीपी के 57 वें राज्य अधिवेशन में सर्वसम्मति से किया गया. वहीं, डॉ कुमार मोती […]

विज्ञापन

डॉ पूनम को अध्यक्ष चुने जाने पर दी गयी बधाई छपरा. जयप्रकाश विवि के मनोविज्ञान की प्राध्यापक डाॅ पूनम सिंह को लगातार तीसरी बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अध्यक्ष चुना गया है. डॉ पूनम का चयन बेगूसराय में आयोजित एबीवीपी के 57 वें राज्य अधिवेशन में सर्वसम्मति से किया गया. वहीं, डॉ कुमार मोती को भी पुन‍: प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. चार दिवसीय अधिवेशन के पश्चात हुई कार्यकारिणी के गठन में औरंगाबाद के दीपक कुमार को जहां प्रदेश मंत्री बनाया गया है, वहीं सीवान की लक्ष्मी कुमारी को सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया है. रितेश रंजन को जेपीविवि का संयोजक, अखिलेश मांझी को विभाग व आकाश कुमार को जिला संयोजक बनाया है. इसके अलावा डॉ नागेंद्र शर्मा को जिला प्रमुख, अभिषेक शर्मा, अमरेंद्र चौरसिया व अरूपम कुमारी को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है. नवनिर्वाचित सदस्यों को नगर मंत्री वंशीधर कुमार, नगर मंत्री रवि पांडेय, आकाश कुमार मोदी, चंदन सिंह, प्रतीक कुमार, विशाल कुमार, जयनंदन पंडित, अजीत कुमार एवं धर्मेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन