हिंसा से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी: डीजे

Published at :31 Dec 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
हिंसा से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी: डीजे

हिंसा से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी: डीजे महिला हिंसा रोकथाम पर जागरूकता को लेकर हुई कार्यशालाजिला जज ने किया उद्घाटन नोट: फोटो नंबर 31 सी.एच.पी 4 है कैप्सन होगा- कार्यशाला में उपस्थित जिला जज व अन्य संवाददाता, छपरा (कोर्ट)व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्याय सदन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं महिला विकास निगम के […]

विज्ञापन

हिंसा से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी: डीजे महिला हिंसा रोकथाम पर जागरूकता को लेकर हुई कार्यशालाजिला जज ने किया उद्घाटन नोट: फोटो नंबर 31 सी.एच.पी 4 है कैप्सन होगा- कार्यशाला में उपस्थित जिला जज व अन्य संवाददाता, छपरा (कोर्ट)व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्याय सदन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं महिला विकास निगम के तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. उक्त आयोजन जेंडर एवं महिला हिंसा की रोकथाम विषय पर पारा लीगल कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया. कार्यशाला का उद‍्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. अपने उद‍्घाटन भाषण में जिला जज ने विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के सामाजिक परिप्रेक्षय में महिलाओं को जागरूक करने और उनको हिंसा से बचाने के लिए सतत प्रयास की जरूरत है. उन्होंने पारा लीगल कार्यकर्ताओं के कार्य को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता धरातल से जुड़े होते हैं इसलिए उनका रोल उसमें अहम हो जाता है. कार्यशाला को संबोधित करनेवालों में एडीजे द्वितीय विजय आनंद तिवारी, एसीजेएम सुरेंद्र राम, जिला परियोजना प्रबंधक मधुबाला व विधि सलाहकार राजीव कुमार सिंह शामिल थे. वहीं, कार्यशाला का संचालन मानस के अध्यक्ष देवेश नाथ दीक्षित ने किया. उन्होंने संबोधन में कहा कि ग्रामीण व शहरी हर परिवेश की महिलाओं को सशक्त बनाने में लीगल कार्यकर्ता एक कड़ी के रूप में कार्य कर सकते हैं. संबोधन करेवालों में मनमोहन श्रीवास्तव, रीता कुमारी, नीलम गुप्ता, दिलीप कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन