ePaper

पुलिस के विशेष अभियान में 68 अभियुक्त गिरफ्तार

Updated at : 29 Oct 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस के विशेष अभियान में 68 अभियुक्त गिरफ्तार

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर जिले भर में चलाये गये विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन

छपरा. वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर जिले भर में चलाये गये विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाये गये इस अभियान में कुल 68 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में 23 वारंटी, 14 शराब सेवनकर्ता, 07 शराब कारोबारी, 14 हत्या के प्रयास के आरोपी, 04 दहेज अधिनियम के आरोपी, 03 एससी एसटी एक्ट से जुड़े आरोपी, 02 हत्या के आरोपी और एक अपहरण के आरोपी शामिल हैं. अभियान के दौरान देसी शराब के 89.80 लीटर बरामद किये गये. वहीं एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई. पुलिस ने जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण,परिवहन और सेवन पर पूर्ण पाबंदी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई स्थानों पर छापेमारी की. वहीं अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने जिले के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया. इस दौरान कुल 59 वाहनों से 1,14,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन