कचरे से बनेगी खाद कूड़े से होगी कमाई

Published at :26 Dec 2015 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
कचरे से बनेगी खाद कूड़े से होगी कमाई

सहूलियत. पांच एकड़ में बनेगा डंपिंग जाेन व प्रोसेसिंग प्लांट, शहर होगा स्वच्छ नये साल में नगर पर्षद छपरा के लोगों को बड़ा तोहफा देने वाला है. शहर को स्वच्छ बनाने के लिए यहां कूड़े का डंपिंग जोन व प्रोसेसिंग प्लांट की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू हो जायेगा. कूड़े से जैविक खाद बनाकर जहां […]

विज्ञापन
सहूलियत. पांच एकड़ में बनेगा डंपिंग जाेन व प्रोसेसिंग प्लांट, शहर होगा स्वच्छ
नये साल में नगर पर्षद छपरा के लोगों को बड़ा तोहफा देने वाला है. शहर को स्वच्छ बनाने के लिए यहां कूड़े का डंपिंग जोन व प्रोसेसिंग प्लांट की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू हो जायेगा.
कूड़े से जैविक खाद बनाकर जहां नियामक सस्ते दाम पर किसानों को बेचेगा. वहीं कचरे से कमाई कर नप अपनी झोली भर कर माली हालत भी सुधारेगा. इस पैसे से नगर पर्षद में कई जरूरी संसाधन खरीदे जायेंगे. 10 करोड़ की लागत वाली इस योजना को राज्य सरकार की स्वीकृति मिल गयी है. अब जल्द ही संबंधित कंपनी काम शुरू करेगी.
छपरा (सारण) : कूड़े-कचरे से नगर परिषद करेगी धन की कमाई. कूड़ा कचरा से तैयार होगा खाद. नगर परिषद के द्वारा लगाया जायेगा प्लांट. राज्य सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है. कूड़ा कचरा को डंप करने के लिए प्रोसोसिंग प्लांट लगाया जायेगा. इस पर करीब 10 करोड़ की लागत आयेगी.
कूड़ा कचरा डंपिंग व प्रोसेसिंग प्लांट पांच एकड़ भूमि पर लगेगा. भूमि का चयन कर लिया गया है. नगर पर्षद प्रशासन ने कूड़ा कचरा डंपिंग व प्रोसेसिंग प्लांट लगाने हेतु राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.
क्या है उद्देश्य :शहर को स्वच्छ व सुंदर बनोन की योजना व्यापक स्तर पर बनायी गयी है. शहर के लिए गंभीर बन चुकी कूड़ा कचरा की ढ़ेर दूर होगी. सफाई व्यवस्था बेहतर होगी.
कूड़ा-कचरा की डंपिंग की व्यवस्था नहीं है. शहर में जगह-जगह कूड़ा कचरा का ढ़ेर गला हुआ है. एक स्थान से उठाकर दूसरे स्थान पर कूड़ा कचरा फंेक दिया जा रहा है. इसका मुख्य वजह डंपिंग की व्वस्था नहीं है. इसी समस्या को दूर करने के उद्देश्य से नगर परिषद के द्वारा व्यापक कार्य योजना बनायी गयी है.
क्या है स्थिति :राज्य सरकार ने योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है. शहर के रौजा के समीप स्थल का सर्वेक्षण कर लिया गया है. सर्वेक्षित भूमि का क्रय नगर परिषद के द्वारा बाजार भाव से करेगा. इसके लिए सरकार से राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. इस वित्तीय वर्ष के अंत तक कूड़ा-कचरा डंपिंग व प्रोसेसिंग प्लांट को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है.
क्या कहते हैं अधिकारी
पांच एकड़ भूमि पर कूड़ा-कचरा डंपिंग व प्रोसेसिंग प्लांट बनेगा. इसकी कार्य योजना बना ली गयी है. राज्य सरकार से राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है.
अजय कुमार राय
कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद, छपरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन