अमनौर को बनायेंगे विकास में अग्रणी

अमनौर को बनायेंगे विकास में अग्रणीविधायक का नागरिकों ने किया अभिनंदनसंवाददाता-अमनौर. जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा. अमनौर क्षेत्र विकास में अग्रणी रहेगा. उक्त बातें भेल्दी के खरीदहां शिव मंदिर के प्रांगण में नागरिक अभिनंदन समारोह के अवसर पर नवनिर्वाचित विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कहीं. गरीबों का सेवा करना ही […]
अमनौर को बनायेंगे विकास में अग्रणीविधायक का नागरिकों ने किया अभिनंदनसंवाददाता-अमनौर. जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा. अमनौर क्षेत्र विकास में अग्रणी रहेगा. उक्त बातें भेल्दी के खरीदहां शिव मंदिर के प्रांगण में नागरिक अभिनंदन समारोह के अवसर पर नवनिर्वाचित विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कहीं. गरीबों का सेवा करना ही मेरा कर्तव्य है. इनके हक के हकमारी बर्दाशत नहीं किया जायेगा. उक्त कार्यक्रम के पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 91 वीं जन्मोत्सव पर विधायक ने केक काट कर मनाया. इस मौके पर लोक गीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर प्रभुनाथ सिंह, अच्छे सिंह, रामबेनी सिंह, परमानंद पांडेय, पूर्व प्राचार्य अंबिका राय, मुखिया दिलीप सिंह, रघुनाथ शर्मा आदि लोग शामिल थे. सभा की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह तथा संचालन सुदीश सिंह ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










