शरणागत का कल्याण करते हैं ईश्वर : पंडित वशष्ठि

शरणागत का कल्याण करते हैं ईश्वर : पंडित वशिष्ठ जनकपुर से आयीं वैदेही ने कहा, हर युग में समाज का आदर्श बने हैं श्रीरामगीता जयंती समारोह के चौथे दिन प्रवचन सुनने को उमड़े श्रद्धालुनोट: फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, दिघवारा. ईश्वर अपने शरणागत पहुंचने वाले हर इंसान का कल्याण करते हैं एवं समय-समय […]
शरणागत का कल्याण करते हैं ईश्वर : पंडित वशिष्ठ जनकपुर से आयीं वैदेही ने कहा, हर युग में समाज का आदर्श बने हैं श्रीरामगीता जयंती समारोह के चौथे दिन प्रवचन सुनने को उमड़े श्रद्धालुनोट: फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, दिघवारा. ईश्वर अपने शरणागत पहुंचने वाले हर इंसान का कल्याण करते हैं एवं समय-समय पर जन कल्याण के लिए ईश्वर को इंसान रूप में अवतरित होना पड़ता है. ईश्वर की खासियत है कि वे अपने शरणागत पहुंचे शत्रुओं का भी कल्याण करते हैं. उपरोक्त बातें नगर पंचायत के मालगोदाम के समीप गीता जयंती समारोह समिति द्वारा आयोजित गीता जयंती साप्ताहिक समारोह के चौथे दिन प्रवचन की अमृत वर्षा करते हुए कोलकाता के वशिष्ठ नारायण शास्त्री ने कही. भागवत कथा मर्मज्ञ शास्त्री जी ने कहा कि भगवान कृष्ण ने दूध के रूप में विष पिलाने वाली पुतना का भी कल्याण किया. कृष्ण जन्म के प्रसंगों की व्याख्या कर शास्त्री जी ने भगवान कृष्ण के बचपन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला एवं हर किसी से कृष्ण बनकर समाज के अंधकार को दूर करने व कुरीतियों से लड़ने की अपील की. वहीं भजनों केे सहारे कृष्ण के बचपन के गुण व अवगुणों की चर्चा की. वहीं जनकपुर से पधारी मानस मंदाकिनी वैदेही शरण ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों को अपनाने से ही जग का कल्याण संभव है. उन्होंने कहा कि सत्संग से ही संस्कार की प्राप्ति होती है. राम के जीवनकाल खंडों की चर्चा कर वैदेही जी ने कहा कि अपने कर्मों के कारण युगों के बाद भी राम जगत के आदर्श बने हैं. उन्होंने अपनी भक्ति गीतों व भजनों से हर किसी को भक्ति रस में सराबोर कर दिया. प्रवचन के चौथे दिन पंडाल श्रोताओं से खचाखच भरा नजर आया एवं ठंड में भी श्राद्धालु ज्ञान गंगा में डुबकी लगाते नजर आये. प्रवचन में थानाध्यक्ष सतीश कुमार, एएसआई देव कुमार राय, चुन्नी लाल प्रसाद, महेश स्वर्णकार, युगल किशोर प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, अशोक सिंह, सुनील सिंह, गजेंद्र उपाध्याय, रवींद्र सिंह सरीखे सैकड़ों लोगों ने प्रवचन की अमृतवाणी का लाभ उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










