धान के पुआल में लगी आग झुलसने से भाई-बहन की मौत

Published at :25 Dec 2015 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
धान के पुआल में लगी आग झुलसने से भाई-बहन की मौत

जलालपुर : थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में आग से झुलस कर दो मासूम भाई-बहनों की मौत हो गयी. घटना गुरुवार को दोपहर तब हुई, जब दोनों बच्चे छत पर खेलने के दौरान धान के पुआल में लगी आग की चपेट में आ गये. मृतकों में भागीरथ सिंह की छह वर्षीया पुत्री रचना कुमारी तथा […]

विज्ञापन
जलालपुर : थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में आग से झुलस कर दो मासूम भाई-बहनों की मौत हो गयी. घटना गुरुवार को दोपहर तब हुई, जब दोनों बच्चे छत पर खेलने के दौरान धान के पुआल में लगी आग की चपेट में आ गये. मृतकों में भागीरथ सिंह की छह वर्षीया पुत्री रचना कुमारी तथा अरुण कुमार सिंह का ढाई वर्षीय पुत्र आयुष कुमार शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे दोपहर में धूप होने के कारण छत पर खेल रहे थे, छत पर ही बगल में धान के पुआल का गांज था.
तथा परिजनों के द्वारा आग सेंकने के लिए बोरसी में अंगीठी जलायी गयी थी. बच्चों के खेलने के दौरान ही पुआल का गांज फलक कर गिरने के कारण आग लग गयी. उधर, आग लगने के बाद बच्चे भागने के बजाय पुआल के गांज में ही एक तरफ छिप गये. देखते-देखते आग ने भीषण रूप ले लिया व बच्चे झुलस गये.
आग की लपट देखने के बाद आस-पास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया. परंतु, इस बीच बच्चे दम तोड़ चुके थे. घटना के बाद परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आसपास भी चीख-पुकार मच गयी.
मृतकों में रचना अपने तीन भाई व तीन बहनों में दूसरे नंबर पर तथा आयुष भाइयों में सबसे छोटा था. घटना की खबर पाकर जलालपुर सीओ इंद्रवंश राय, मनीष कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. सीओ ने पूछे जाने पर बताया कि नियमानुकूल मुआवजा की राशि दी जायेगी. घटना के बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन