एसएफआइ ने राजस्थान की सीएम का पुतला फूंका

Published at :23 Dec 2015 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
एसएफआइ ने राजस्थान की सीएम का पुतला फूंका

एसएफआइ ने राजस्थान की सीएम का पुतला फूंका छात्रों पर हुए हमले का जताया विरोधनोट. फोटो नंबर 23 सीएचपी 2 है. कैप्सन होगा- पुतला फूंकते एसएफआइ के कार्यकर्ता छपरा. राजस्थान के सीकर जिले में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज व हमले के विरोध में बुधवार को एसएफआइ की जिला कमेटी ने नगरपालिका चौक पर राजस्थान की […]

विज्ञापन

एसएफआइ ने राजस्थान की सीएम का पुतला फूंका छात्रों पर हुए हमले का जताया विरोधनोट. फोटो नंबर 23 सीएचपी 2 है. कैप्सन होगा- पुतला फूंकते एसएफआइ के कार्यकर्ता छपरा. राजस्थान के सीकर जिले में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज व हमले के विरोध में बुधवार को एसएफआइ की जिला कमेटी ने नगरपालिका चौक पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंघिया का पुतला दहन किया. पुतला दहन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव शैलेंद्र यादव ने बताया कि सीकर में विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे एसएफआइ के जिला सचिव सुभाष जाखड़ व तीन अन्य छात्रों को सरकार के इशारे पर आरएसएस एवं एवीबीपी के गुडों ने हमला कर घायल कर दिया. इसके विरोध में जब छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर दोषियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, तो सरकार ने पुलिस द्वारा छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज कराया, जिसमें काफी संख्या में छात्र जख्मी हुए एवं 150 छात्रों को जेल भेज दिया गया. फेडरेशन की ओर से घटना की तीव्र निंदा करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी तथा दोषी पुलिसकर्मियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की. सभा की अध्यक्षता विकास तिवारी ने की. वहीं, रोहित रमण सिंह, कल्पनाथ सिंह, रेहान अहमद, संघर्ष रंजन, विशाल सिंह, पप्पू कुमार, मुकेश कुमार, उमेश कुमार, असीत उपाध्याय, राजा, संदीप कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन