मजदूरों के हितों की रक्षा के प्रति सरकार गंभीर

Published at :23 Dec 2015 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों के हितों की रक्षा के प्रति सरकार गंभीर

मजदूरों के हितों की रक्षा के प्रति सरकार गंभीर नोट: फोटो नंबर 23 सी.एच.पी 7 है कैप्सन होगा- प्रमाणपत्र सौपते डीएम दीपक आनंद एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर का डीएम ने किया उद्घाटनछपरा (सारण). मजदूरों के हितों की रक्षा के प्रति सरकार व प्रशासन दृढ़ संकल्पित है. उक्त बात डीएम दीपक आनंद ने श्रम संसाधन […]

विज्ञापन

मजदूरों के हितों की रक्षा के प्रति सरकार गंभीर नोट: फोटो नंबर 23 सी.एच.पी 7 है कैप्सन होगा- प्रमाणपत्र सौपते डीएम दीपक आनंद एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर का डीएम ने किया उद्घाटनछपरा (सारण). मजदूरों के हितों की रक्षा के प्रति सरकार व प्रशासन दृढ़ संकल्पित है. उक्त बात डीएम दीपक आनंद ने श्रम संसाधन विभाग की ओर से चंद्रावती ऑडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए बुधवार को कही. डीएम ने कहा कि संगठित व असंगठित क्षेत्र मजदूरों के विकास व कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसका कार्यान्वयन बेहतर ढंग से हो रहा है. डीएम ने श्रम अधिकारियों को निर्देश दिया कि असंगठित मजदूरों के लिए चलायी जा रही योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें और मजदूरों को इसका समुचित लाभ दिलाएं. उन्होंने मजदूरों से भी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आने की अपील की. इस अवसर पर डीएम ने मजदूरों के बीच प्रमाणपत्रों का वितरण भी किया. उन्होंने मजदूरों के साथ ज्यादती व शोषण की शिकायतों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश भी दिया. श्रम अधीक्षक दिलीप भारती ने सरकार द्वारा चलायी जा रहीं आठ महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि मजदूरों की दुर्घटना में मौत होने पर एक लाख रुपये की सहायता देने का प्रावधान है. अपंगता पर 75 हजार, आंशिक अपंगता पर 37 हजार, 500 रुपये की सहायता दी जा रही है. शिक्षा-चिकित्सा समेत अन्य कार्यों के लिए सहायता का प्रावधान किया गया है. शिविर में जिले की 323 पंचायतों के चयनित मजदूरों के बीच प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया. इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी. वहीं, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रक्रिया से अवगत कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन