शिड्यूल का अनुपालन नहीं होने से अभ्यर्थी नाराज

छपरा : डीइओ, डीपीओ व नियोजन इकाइयों द्वारा सरकार द्वारा घोषित शिड्यूल का अनुपालन नहीं किये जाने से नाराज अभ्यर्थियों ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री को आवेदन प्रेषित किया है. उन्होंने सभी इकाइयों द्वारा अनुमोदन के लिए अभ्यर्थियों की सूची जमा नहीं किये जाने, अंतिम सूची के प्रकाशन व सार्वजनिक नहीं किये जाने की बात कहते […]
छपरा : डीइओ, डीपीओ व नियोजन इकाइयों द्वारा सरकार द्वारा घोषित शिड्यूल का अनुपालन नहीं किये जाने से नाराज अभ्यर्थियों ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री को आवेदन प्रेषित किया है. उन्होंने सभी इकाइयों द्वारा अनुमोदन के लिए अभ्यर्थियों की सूची जमा नहीं किये जाने, अंतिम सूची के प्रकाशन व सार्वजनिक नहीं किये जाने की बात कहते हुए डीएम से आग्रह किया है कि वे उर्दू अभ्यर्थियों को नियोजन हेतु अपने स्तर पर हस्तक्षेप कर कैंप का आयोजन कर नियुक्ति पत्र वितरित करने हेतु तिथि तय करें.
आवेदन देने वालों में खैरूल वटा, मो. वसीम, मो. सैफुलवरा, मो. सदाकत अली, मो. इजहारूल हक, नेजाज अहमद, मो. आबिद हुसैन, मेराजुद्दीन, मो. मंसूर आलम, मो. फिरोज आलम, नसरे आजमी आदि शामिल हैं. आवेदन की प्रति जिला पदाधिकारी को भी सौंपी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










