प्रमुख के पुत्र को पीट कर चेन छीनी

प्रमुख के पुत्र को पीट कर चेन छीनी मांझी. प्रखंड प्रमुख खैतून बीबी के पुत्र सोहेल अंसारी के साथ प्रखंड मुख्यालय परिसर में मारपीट कर सोने की चेन छीन लिये जाने की स्थानीय थाने में एक नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है. घायल सोहेल अंसारी ने दिये आवेदन में यह कहा […]
प्रमुख के पुत्र को पीट कर चेन छीनी मांझी. प्रखंड प्रमुख खैतून बीबी के पुत्र सोहेल अंसारी के साथ प्रखंड मुख्यालय परिसर में मारपीट कर सोने की चेन छीन लिये जाने की स्थानीय थाने में एक नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है. घायल सोहेल अंसारी ने दिये आवेदन में यह कहा है कि सोमवार की दोपहर तीन बजे अपनी मां से मिलने प्रखंड कार्यालय पहुंचा, लेकिन मेरी मां पहले ही घर निकल गयी थी. इसी बीच माड़ीपुर निवासी पुरुषोत्तम पांडेय व दो-तीन अज्ञात लोगों ने मेरे साथ मारपीट कर गले से सोने की चेन छीन ली. मुझे प्रखंड व अंचल के कर्मियों के द्वारा बचा लिया गया. इस संबंध में मांझी पुलिस ने पुरुषोत्तम पांडेय व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










