फाइनांस कंपनी के प्रबंधक को लूटा

Published at :21 Dec 2015 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
फाइनांस कंपनी के प्रबंधक को लूटा

फाइनांस कंपनी के प्रबंधक को लूटा अमनौर के खासपट्टी गांव के समीप अपराधियों ने दिया घटना को अंजामअमनौर. स्थानीय थाना क्षेत्र के खासपट्टी गांव के पास एसकेएस माइक्रो फाइनांस लिमिटेड के शाखा प्रबंधक अमरजीत पासवान से अज्ञात अपराधियों ने लगभग 57 हजार रुपये छीन लिये और फरार हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता […]

विज्ञापन

फाइनांस कंपनी के प्रबंधक को लूटा अमनौर के खासपट्टी गांव के समीप अपराधियों ने दिया घटना को अंजामअमनौर. स्थानीय थाना क्षेत्र के खासपट्टी गांव के पास एसकेएस माइक्रो फाइनांस लिमिटेड के शाखा प्रबंधक अमरजीत पासवान से अज्ञात अपराधियों ने लगभग 57 हजार रुपये छीन लिये और फरार हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त फाइनांस कंपनी की मढ़ौरा शाखा से उक्त प्रबंधक जलालपुर गोसाखाप एवं खासपट्टी गांवों में सोमवार को ऋण वसूली कर मढ़ौरा जा रहा था कि झखड़ी पचपट्टी मुख्य सड़क के पास एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने पीछा कर पैर से ठोकर मार कर नीचे गिरा दिया और उनके बैग छीन लिया, जिसमें 57 हजार के लगभग नकद तथा एक सैमसंग का टैब था. इसके बाद उक्त प्रबंधक ने अमनौर थाने को मोबाइल से सूचना दी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया. उक्त मामले में प्रबंधक अमरजीत पासवान ने तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को दबोच लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन