छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम से मुग्ध हुए दर्शक

Published at :20 Dec 2015 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम से मुग्ध हुए दर्शक

छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम से मुग्ध हुए दर्शक नोट. फोटो नंबर 20 सीएचपी 2 है. कैप्सन होगा- कार्यक्रम प्रस्तुत करते नन्हे-मुन्ने बच्चे धनराज दूबे एवं ऋचा को मिला बेस्ट ब्वाय व बेस्ट गर्ल का खिताब छपरा. संत जेवियर्स हाइस्कूल के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आगाज तुम भारत […]

विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम से मुग्ध हुए दर्शक नोट. फोटो नंबर 20 सीएचपी 2 है. कैप्सन होगा- कार्यक्रम प्रस्तुत करते नन्हे-मुन्ने बच्चे धनराज दूबे एवं ऋचा को मिला बेस्ट ब्वाय व बेस्ट गर्ल का खिताब छपरा. संत जेवियर्स हाइस्कूल के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आगाज तुम भारत विश्वास हमारे भाव नृत्य से हुआ. इसकी प्रस्तुति कक्षा नवम एवं दशम की छात्राओं ने दी. जब तक है आकाश पे चांद और सितारे, भगवान सलामत रखे मां-बाप हमारे गीत पर प्राइमरी कक्षा के बच्चों ने जब लड़कपन की चंचलता से भरपूर नृत्य की प्रस्तुति दी, तो कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों की आंखें छलक पड़ीं. ‘चूड़ी जो खनकी हाथों में…’ से उठी मिठास सावन की बूदों की शबनम, छाई बरखा बहार परे अंगना फुहार, सइयां आ जा गले से लगा जा के भाव नृत्य पर यौवन मुखी हुई. किशोरवय छात्र कहां कम रहनेवाले थे. आयुषी, जागृति, आकांक्षा, रिया, रोशनी, निशा और काजल ‘उड़े जब-जब जुल्फे तेरी’ माध्यम से श्रोताओं को तरंगित किया. कार्यक्रम का संयोजन अर्चना ओझा तथा संचालन अनुराधा और सृष्टि ने किया. आरक्षी उपमहानिरीक्षक अजीत कुमार राय ने इस अवसर पर विद्यालय के बेस्ट ब्वाय एवं बेस्ट गर्ल का पुरस्कार क्रमश: धनराज दूबे एवं ऋचा को दिया. इस मौके पर प्रो रामाश्रय सिन्हा भी उपस्थित थे. प्राचार्य डॉ यूके सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. डॉ ठाकुर एसके सिंह, कृष्ण मेनन, डॉ राजीव, सुनील सिंह, विजय शंकर तिवारी आदि ने बच्चों को पुरस्कृत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन