लूट व डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Published at :09 Dec 2015 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
लूट व डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

लूट व डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार दाउदपुर (मांझी). लूट व डकैती के मास्टरमाइंड को दाउदपुर पुलिस ने बुधवार को स्थानीय दाउदपुर बाजार से धर दबोचा. गिरफ्तार युवक दाउदपुर चट्टी निवासी दशरथ प्रसाद के पुत्र प्रकाश गुप्ता की तलाश में पुलिस को वर्षों से सारण जिले के कई थानों में चोरी, डकैती व लूट के दर्जनों […]

विज्ञापन

लूट व डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार दाउदपुर (मांझी). लूट व डकैती के मास्टरमाइंड को दाउदपुर पुलिस ने बुधवार को स्थानीय दाउदपुर बाजार से धर दबोचा. गिरफ्तार युवक दाउदपुर चट्टी निवासी दशरथ प्रसाद के पुत्र प्रकाश गुप्ता की तलाश में पुलिस को वर्षों से सारण जिले के कई थानों में चोरी, डकैती व लूट के दर्जनों मामले दर्ज हैं. थानाध्यक्ष राज कौशल ने बताया कि जिले के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. प्रकाश अपने घर से बाजार जा रहा था कि पुलिस ने दबोच लिया. प्रकाश दाउदपुर थाने में 86/13, 7/14, 91, 92, 95, 95/15 कांड संख्याओं का आरोपित है. पुलिस टीम में एसआइ लक्ष्मण यादव, लक्ष्मेश्वर सिंह, एचएन सिंह, प्रभुनाथ मिश्रा आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन