कौशल विकास व भारी उद्योग मंत्रालय के बीच हुआ करार

छपरा : देश के युवाओं को स्किल्ड करने के कार्यक्रम में अब कौशल विकास मंत्रालय का सहयोग भारी उद्योग मंत्रालय करेगा. उक्त जानकारी कौशल विकास विभाग के केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के प्रतिनिधि धनंजय तिवारी ने दी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को दिल्ली के फिक्की आॅडिटोरियम में कौशल विकास एवं भारी […]
छपरा : देश के युवाओं को स्किल्ड करने के कार्यक्रम में अब कौशल विकास मंत्रालय का सहयोग भारी उद्योग मंत्रालय करेगा. उक्त जानकारी कौशल विकास विभाग के केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के प्रतिनिधि धनंजय तिवारी ने दी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को दिल्ली के फिक्की आॅडिटोरियम में कौशल विकास एवं भारी उद्योग विभागों के बीच समझौता किया गया.
समझौते पर कौशल विकास के मंत्री श्री रूडी, भारी उद्योग के मंत्री अनंत गीते व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह समेत कौशल विकास सचिव रोहित नंदन एवं भारी उद्योग विभाग के सचिव डॉ राजन कटोच ने समझौता पर हस्ताक्षर किये. मंत्री श्री रूडी ने समझौते के बाद कहा कि अब केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से युवाओं को हुनरमंद बनाने में कैपिटल गुड्स और मोटर वाहन क्षेत्र के साथ विनिर्माण के क्षेत्र का भी सहयोग मिलेगा. उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं के सहयोग से युवाओं के कौशल का उन्नयन सुनिश्चित हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










