बसपा नेता पर हमले की जांच के लिए पहुंचे उपाध्यक्ष

Published at :08 Dec 2015 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
बसपा नेता पर हमले की जांच के लिए पहुंचे उपाध्यक्ष

बसपा नेता पर हमले की जांच के लिए पहुंचे उपाध्यक्ष छपरा. बसपा नेता योगेंद्र शर्मा के साथ हुई मारपीट की जांच करने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश त्यागी के नेतृत्व में एक दल मंगलवार को एकमा पहुंचा. दल के सदस्यों ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए श्री शर्मा व उनके परिजनों को उचित सुरक्षा […]

विज्ञापन

बसपा नेता पर हमले की जांच के लिए पहुंचे उपाध्यक्ष छपरा. बसपा नेता योगेंद्र शर्मा के साथ हुई मारपीट की जांच करने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश त्यागी के नेतृत्व में एक दल मंगलवार को एकमा पहुंचा. दल के सदस्यों ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए श्री शर्मा व उनके परिजनों को उचित सुरक्षा प्रदान करने की मांग की. जिलाध्यक्ष विक्रमा राम ने श्री शर्मा पर हमले के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि यदि पुलिस व प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन चलायेगी. जांच दल में प्रदेश सचिव लक्ष्मण मांझी, जिल सचिव जितेंद्र कन्नौज, राजबल कुशवाहा, धर्मेंद्र बैठा, मनोज राम आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन