मिनी इंडिया के बीच सतरंगी छटा का नजारा

Published at :08 Dec 2015 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
मिनी इंडिया के बीच सतरंगी छटा का नजारा

मिनी इंडिया के बीच सतरंगी छटा का नजारा राजेंद्र स्टेडियम में विभिन्न 26 राज्यों से आयी टीमों को लुभा रहा है माहौल संवाददाता, छपरा (सदर)मिनी इंडिया के नजारे के बीच सतरंगी छटा बिखेर रहा है राजेंद्र स्टेडियम, छपरा. अवसर है 42वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक-बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप का है. एक ओर आयोजकों द्वारा पूरे स्टेडियम परिसर […]

विज्ञापन

मिनी इंडिया के बीच सतरंगी छटा का नजारा राजेंद्र स्टेडियम में विभिन्न 26 राज्यों से आयी टीमों को लुभा रहा है माहौल संवाददाता, छपरा (सदर)मिनी इंडिया के नजारे के बीच सतरंगी छटा बिखेर रहा है राजेंद्र स्टेडियम, छपरा. अवसर है 42वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक-बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप का है. एक ओर आयोजकों द्वारा पूरे स्टेडियम परिसर में इस खेल के आयोजन को लेकर बैनर-पोस्टर लगाये गये हैं, वहीं उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर पूरे स्टेडियम व वॉलीबॉल कोर्ट को फूलों व बैलून से सजाया गया है. उद्घाटन मंच को भी आकर्षक रूप दिया गया है. समारोह को यादगार बनाने के लिए आयोजन समिति के विभिन्न सदस्य अपने-अपने स्तर से विभिन्न स्थलों पर लगे हुए हैं. विभिन्न संस्कृतियों का संगम बना स्टेडियमराजेंद्र स्टेडियम में विभिन्न राज्यों से पहुंची 26 पुरुष व महिला टीमों के सदस्यों के बीच आपस में वार्तालाप भी हो रहा है. इस दौरान मणिपुर, ओडिशा, तमिलनाडु, बिहार, मध्यप्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, केरल से पहुंची टीमों के खिलाड़ी आपस में बातचीत करने के साथ-साथ अपने-अपने यहां की संस्कृति के बारे में भी चर्चा करते हैं. कई खिलाड़ी व पदाधिकारी तो सारण की संस्कृति व मेहमानबाजी की चर्चा करते नजर आये. भाषा को लेकर हो रहे परेशानकुछ दक्षिण भारत से आनेवाली कुछ टीमों यथा केरल, कर्नाटक आदि की टीमों को स्थानीय आयोजकों के साथ भाषा को लेकर परेशानी हो रही है. तमिलनाडु ब्वाॅयज टीम के सहायक कोच गौरी कहते हैं कि सारण में हिंदी व भोजपुरी भाषी ज्यादा होने के कारण बुनियादी जरूरतों को लेकर समस्या हो रही है. वहीं, साई टीम के कोच जी लिंगेश्वर राव कहते है कि चूंकि वे कई वर्षों से विभिन्न राज्यों का दौरा करते रहें हैं, इसलिए उन्हें कोई परेशानी नहीं है. वहीं, विभिन्न राज्यों की टीमों के द्वारा अलग-अलग पोशाकों में अपनी-अपनी जीत के लिए किये जानेवाले प्रयास के कारण स्वाभाविक रूप से पूरा स्टेडियम जाड़े के दिन में मीठी धूप या शाम को बिजली की रोशनी में राजेंद्र स्टेडियम को मनोहारी बना रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन