कुव्यवस्था के बीच हुआ बंध्याकरण

Published at :05 Dec 2015 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
कुव्यवस्था के बीच हुआ बंध्याकरण

कुव्यवस्था के बीच हुआ बंध्याकरण परिजनों ने किया हंगामानोट: फोटो नंबर 5 सी.एच.पी 10 है कैप्सन होगा- ऑपरेशन के बाद फर्श पर लेटी महिलाएं ़संवाददाता-एकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 16 महिलाओं के बंध्याकरण ऑपरेशन कुव्यवस्था के बीच हुआ. ऑपरेशन के बाद महिलाओं को फर्श पर सुला दिया गया. ठंड […]

विज्ञापन

कुव्यवस्था के बीच हुआ बंध्याकरण परिजनों ने किया हंगामानोट: फोटो नंबर 5 सी.एच.पी 10 है कैप्सन होगा- ऑपरेशन के बाद फर्श पर लेटी महिलाएं ़संवाददाता-एकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 16 महिलाओं के बंध्याकरण ऑपरेशन कुव्यवस्था के बीच हुआ. ऑपरेशन के बाद महिलाओं को फर्श पर सुला दिया गया. ठंड की रात में महिलाओं को बेड भी नसीब नहीं हुआ. बेड नहीं मिलने से आक्रोशित महिलाओं के परिजनों ने कुछ देर तक पीएचसी परिसर में हंगामा किया़ इसके बाद ड्यूटी पर तैनात कर्मियों द्वारा मरीजों को सुलाने के लिए पुआल और दरी और चादर की व्यवस्था की गयी. ललिता के परिजन रमेश ने ताया कि अस्पताल की व्यवस्था से काफी आहत हूं. जहां मरीजों के लिए किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है. इस संबंध में पूछने पर एकमा पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहिसन अंसारी ने बताया यह छह बेड का अस्पताल है. बेड पहले से ही प्रसव के लिए महिलाओं को दे दिया गया था. बंध्याकरण के बाद महिलाओं को अस्पताल की ओर से हॉल में दरी व चादर, कंबल उपलब्ध कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन