शादी का झांसा दे किया यौनशोषण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Dec 2015 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : शादी का झांसा दे एक युवती का यौनशोषण किये जाने तथा नकद व आभूषण रख लेने संबंधित एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. मामला अवतार नगर थाना क्षेत्र के मदनपुर नेवतनी निवासी एक युवती ने दर्ज कराते हुए सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर उस्ती टोला निवासी सतीश कुमार महतो […]
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : शादी का झांसा दे एक युवती का यौनशोषण किये जाने तथा नकद व आभूषण रख लेने संबंधित एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. मामला अवतार नगर थाना क्षेत्र के मदनपुर नेवतनी निवासी एक युवती ने दर्ज कराते हुए सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर उस्ती टोला निवासी सतीश कुमार महतो और विजय महतो को नामजद अभियुक्त बनाया है.
आरोप में कहा गया है कि उसकी शादी सतीश से तय हुई और उसे 21 हजार नकद तथा अंगूठी दी गयी. दोनों परिवारों में तय हुआ कि पूरी राशि देने पर शादी की तारीख निश्चित होगी.
इसी बीच युवक ने उसे बहला-फुसला कर घुमाने के बहाने कई बार उसका यौनशोषण किया. इसी दरम्यान युवती के पिता द्वारा पूरी रकम दी गयी और तारीख तय करने को कहा गया, तो वे लोग टाल-मटोल करने लगे तथा दबाव देने पर शादी से इनकार कर दिया. सीजेएम ने संबंधित थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










